हरियाणा की बेटी मनप्रीत कौर का जापान में दिखेगा दम, 25 सितंबर को आइची-नगोया एशियन गेम्स में दिखाएगी अपनी खेल प्रतिभा
mahendra india news, new delhi
सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 06 जुलाई 1990 को पटियाला में जन्मी और अम्बाला को अपनी कर्मभूमि बनाने वाली भारत की स्टार शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर दूसरी बार एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। वह 25 सितंबर को आइची-नगोया, जापान में आयोजित एशियन गेम्स में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
मनप्रीत के पिता सुरिंदर सिंह और माता करमजीत कौर हैं। उन्होंने फतेहगढ़ साहिब के सरकारी हाई स्कूल से पढ़ाई की। 8वीं कक्षा में अपने चचेरे भाई जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में खेलों की शुरुआत की। 2008 में शादी के बाद से उनके पति करमजीत सिंह ही उनके कोच हैं।
सत्यवीर धनखड ने बताया कि मनप्रीत कौर का खेल स्वर्णिम सफर उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं:
- 2016 में रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व
- 15 बार राष्ट्रीय चैंपियन और 2 बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर
- 2016 साउथ एशियन गेम्स में गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक
- 2023 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- 3 बार राष्ट्रमंडल खेल (2010, 2022, 2026) में भागीदारी कर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया।
अब दूसरी बार एशियन गेम्स में चयनित होकर मनप्रीत कौर जापान में एक बार फिर तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
