Manu Bhaker : कितनी पढ़ी लिखी है मनु भाकर? देश को ओलंपिक में एक साथ 2 मेडल जीता रचा इतिहास
Manu Bhaker Education Qualification: हरियाणा की शूटर बेटी Manu Bhaker (Manu Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। अब Manu की हर तरफ चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने जहां Manu को फोन कर बधाई दी। वहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने भी Manu को बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया।
Haryana में झज्जर की रहने वाली शूटर Manu Bhaker ने 22 साल की उम्र में बड़ा इतिहास रच दिया है। मंगलवार को उन्होंने पेरिस ओलिंपिक में दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। यह जीत टीम इवेंट में मिली। 10 मीटर Shooting के इस मुकाबले में उनके साथ Haryana के ही अंबाला के रहने वाले शूटर सरबजोत सिंह थे।
दरअसल, हरियाणा के झज्जर की रहने वाली Manu Bhaker ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। Manu ओलंपिक के इतिहास में Shooting में मेडल दिलाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। Manu ने भारत को करीब 12 साल बाद पदक दिलाया है।
हालांकि, Manu Bhaker गोल्ड की दावेदार थी उन्होंने 221.7 स्कोर किया था। हालांकि, कोरिया की महिला शूटर ने उनका सपना तोड़ दिया और वह तीसरे नंबर पर रहीं।
ये है Manu की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
आज हर कोई Manu Bhaker के लिए बारे में जानना चाहता है। कुछ लोग ये भी सवाल कर रहे थे कि Manu Bhaker Shooting के अलावा और क्या करती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें Manu Bhaker की स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से हुई है।
वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से पढ़ी हैं और उन्होंने 2021 में यहां से पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। Manu Bhaker अभी भी पढ़ाई कर रही हैं। वर्तमान में वह पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं।
ये है Manu की हॉबी
म्यूजिक
स्टडी
पेंटिंग
स्केचिंग
डांस
घुड़सवारी
टोक्यो ओलंपिक में खराब हो गई थी Manu Bhaker की पिस्टल
बता दें कि इससे पहले Manu Bhaker ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था। यहां उनकी पिस्टल कुछ समय के लिए खराब हो गई थी। इसकी वजह से वह टोक्यो ओलंपिक के फाइनल से बाहर हो गई थीं। हालांकि, इस बार उन्होंने भारत को मेडल दे दिया है।