home page

राजस्थान विधानसभा को लेकर कांग्रेस के कई मौजूदा विधायकों की काटेगी टिकट

उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा
 | 
cm

mahendra india news, new delhi

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव लडऩे वालों की पहली सूची जारी की हुई है। दूसरी सूची भी जल्द ही जारी कर सकती है। वहीं कांग्रेस भी टिकटों को लेकर रणनीति बना रही है। कांग्रेस राजस्थान प्रदेश में चुनाव समिति ने कई मौजूदा विधायकों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच उम्मीदवारों के नामों पर बीते दिन चर्चा की गई है।


आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए कई विधायकों के टिकट काट दे। इस मांगों के बीच सीएम अशोक गहलोत और समिति के अन्य सदस्यों ने पार्टी के वॉर रूम में मीटिंग की है। इस बैठक के दौरान ही कार्यकर्ताओं ने विधायकों के टिकट काटने की मांग की।


राजस्थान राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता वाली समिति दिल्ली में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग हुई। जिसमें उम्मीदवारों के नाम पेश किए जाएंगे। चुनाव के वक्तकिसी सांसद या विधायक के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी होना सामान्य बात है। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसी टिप्पणियां सही या गलत हो सकती हैं। यह एक साजिश भी हो सकती है। इसलिए, यह चलता रहता है। 

WhatsApp Group Join Now


वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान ही लेगा और जीतने योग्य उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा। पार्टी में चीजें ठीक चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी बारां से चुनाव अभियान शुरू करेगी यहां पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े 16 अक्टूबर को एक मीटिंग को संबोधित करेंगे। इसी के साथ साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 20 अक्टूबर को दौसा के सिकराय में रैली को संबोधित करेगी।