home page

जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण कई ट्रेन प्रभावित, देखिए पूरी लिस्ट

 | 
जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण कई ट्रेन प्रभावित, देखिए पूरी लिस्ट 
 

जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण कई ट्रेन प्रभावित, देखिए पूरी लिस्ट 


राजस्थान में रेलवे विभाग द्वारा जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है, इस कार्य के दौरान जयपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 4 व 5 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक उपरोक्त कार्य के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी: 

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 12195, आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा दिनांक 29 मई.24 से 07.08.24 तक रद्द रहेगी। 
2.    गाडी संख्या 12196, अजमेर- आगराफोर्ट रेलसेवा दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक रद्द रहेगी। 
3.    गाडी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी रेलसेवा दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक रद्द रहेगी। 
4.    गाडी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर रेलसेवा दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक रद्द रहेगी। 
5.    गाडी संख्या 09639, मदार-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक रद्द रहेगी। 
6.    गाडी संख्या 09640, रेवाडी-मदार रेलसेवा दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक रद्द रहेगी। 

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 14715, हिसार-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खातीपुरा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
2.    गाडी संख्या 14734, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
3.    गाडी संख्या 04173, मथुरा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 12.05.24 से 07.08.24 तक मथुरा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खातीपुरा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

WhatsApp Group Join Now


4.    गाडी संख्या 04174, जयपुर-मथुरा रेलसेवा दिनांक 12.05.24 से 07.08.24 तक जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
5.    गाडी संख्या 19721, जयपुर-बयाना रेलसेवा जो दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक जयपुर के स्थान पर दुर्गापुरा से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-दुर्गापुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
6.    गाडी संख्या 19722, बयाना-जयपुर रेलसेवा दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक बयाना से प्रस्थान करेगी वह दुर्गापुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दुर्गापुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार रेलसेवा दिनांक 01.06.24 से 03.08.24 तक हैदराबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में  रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
2.    गाडी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद रेलसेवा दिनांक 04.06.24 से 06.08.24 तक हिसार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
3.    गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 28.05.24 से 29.05.24, 31.05.24 से 07.06.24 तक तथा दिनांक 09.06.24 से 06.08.24 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी।


4.    गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
5.    गाडी संख्या 20497, रामेश्वरम्-फिरोजपुर कैंट रेलसेवा दिनांक 04.06.24 से 06.08.24 तक रामेष्वरम् से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस होकर संचालित होगी। 


6.    गाडी संख्या 20498, फिरोजपुर कैंट- रामेश्वरम् रेलसेवा दिनांक 01.06.24 से 03.08.24 तक फिरोजपुर कैंट से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस होकर संचालित होगी। 
7.    गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा दिनांक 29.05.24 से 30.05.24, 01.06.24 से 08.06.24, 10.06.24 से 07.08.24 तक जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस- रेवाडी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना,  श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी।


8.    गाडी संख्या 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 28.05.24 से 29.05.24, 31.05.24 से 07.06.24 तक, 09.06.24 से 06.08.24 तक काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रंीगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
9.    गाडी संख्या 22995, दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक दिल्ली से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रंीगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल-नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
10.    गाडी संख्या 22996, जोधपुर- दिल्ली सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।

अस्थाई विस्तार

1.    गाडी संख्या 22175, नागपुर-जयपुर रेलसेवा दिनांक 06.06.24 से 01.08.24 तक नागपुर से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी।
2.    गाडी संख्या 22176, जयपुर - नागपुर रेलसेवा दिनांक 07.06.24 से 02.08.24 तक जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी।
3.    गाडी संख्या 20951, ओखा-जयपुर रेलसेवा दिनांक 03.06.24 से 05.08.24 तक ओखा से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी।
4.    गाडी संख्या 20952, जयपुर-ओखा रेलसेवा दिनांक 04.06.24 से 06.08.24 तक जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल रेलसेवा जो दिनांक 16.05.24, 22.05.24 व 23.05.24 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा कनकपुरा स्टेशन पर 35 मिनट रेगुलेट रहेगी। 
2.    गाडी संख्या 18207, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 13.05.24, 20.05.24 व 27.05.24 को दुर्ग से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा दुर्गापुरा स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी। 

प्लेटफार्म उपलब्ध न होने के कारण रेलसेवा के आगमन समय में परिवर्तन

1.    गाडी संख्या 19716, गोमतीनगर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 29.05.24 से 07.08.24 तक गोमतीनगर से प्रस्थान करेगी वह जयपुर स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 07.20 के स्थान पर 07.50 बजे आगमन करेगी।