गांव रंधावा के शहीद राजेंद्र सिंह को बलिदान दिवस पर दी श्रदांजलि
mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला के गांव रंधावा के शहीद राजेंद्र सिंह को 21 वें बलिदान दिवस पर उन्हें याद किया। गांव में स्मारक स्थल पर गणमान्य लोगों ने शहीद राजेंद्र सिंह को श्रदांजलि दी। गांव रंधावा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने नारे लगाते हुए उन्हें सलामी दी। कार्यक्रम में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल के पौत्र लक्ष्य सिंगला ने कहा कि हम शहीदों की बदौलत ही आजाद फिजा में सांस ले रहे है।
हमें शहीदों की कुर्बानी नहीं भुलनी चाहिए। युवा वर्ग ऐसे शहीदों से प्रेरणा लेकर देश की सेवा मेें अपना योगदान दें। इस अवसर पर शहीद राजेंद्र सिंह के पिता मूलाराम, भाई मदनलाल फौजी, कुम्भाराम थानेदार, संतलाल, महेंद्र सिंह, रामकुमार नंबरदार, मनीष, रजनीश, मुकेश कुमार, अशोक, प्रमोद कुमार व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
3 सितंबर को हुए शहीद
गांव रंधावा के किसान मूला राम के बेटे राजेंद्र सिंह का 5 मार्च 1972 को जन्म हुआ। इसके बाद पढ़ाई करने के बाद 87 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में भर्ती हुए। वहीं 3 सितंबर 2005 को रायपुर छतीसगढ़ में देश के लिए शहीद हुए।
