home page

हरियाणा प्रदेश में केमिकल टैंकर पलटने के बाद लगी भीषण आग, 30 दुकान-रेहडय़िां जलकर हुई राख

 | 
Massive fire breaks out after chemical tanker overturns in Haryana; 30 shops and pushcarts reduced to ashes

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में भिवानी के बहल के राजगढ़ मार्ग की है। जहां पर शनिवार देर रात्रि करीब 11: 30 बजे एक ज्वलनशील केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। इसके बाद टैंकर नाले के पास पलटा तो केमिकल नाले में बहने लगा।

इसके बाद सेंड के दिन सुबह करीबन 8 बजे पलटे टैंकर को उठाने लगे तो अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद टैंकर के अलावा आसपास की करीबन 30 रेहडय़िों व खोखो को भी अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि केमिकल के कारण नाले में भी आग लग गई। डिस्पोजल तक करीब 2 किलोमीटर तक नाले में केमिकल जा चुका था और जहां तक केमिकल गया, वहां तक आग लग गई।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना शनिवार रात्रि करीब 11:30 बजे का है। ज्वलनशील केमिकल से भरा एक टैंकर गुजरात के कांडला से चलकर सोनीपत जा रहा था। इसी दौरान बहल के राजगढ़ मार्ग पर पहुंचा तो अचानक संतुलन बिगडऩे से पलट गया। जिससे उसमे भरा केमिकल वहां बिखर गया।

इसके बाद पास ही नाला था, जिसमें अधिकतर केमिकल गया। रविवार सुबह 8बजे टैंकर को उठाने के लिए जेसीबी से प्रयास शुरू हुए तो उसमें अचानक आग लग गई। केमिकल में आग तेजी से फैली और देखते ही देखते सारे एरिया को अपनी चपेट में ले लिया।

वहां आसपास करीबन 30 फल आदि की रेहडय़िां व चाय के खोखे थे। इनमें में आग लग गई। चाय के खोखो पर सिलेंडर भी थे, जो आग लगने से फट गए। नाले में बिखरे केमिकल में भी आग लग गई।

WhatsApp Group Join Now

इसके बाद आग की सूचना पर सिवानी से फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ी पहुंची मगर वह नाकाफी साबित हुई और जल्द ही पानी खत्म होगया। इसके बाद भिवानी, हांसी, हिसार से भी दमकल की गाडय़िां मंगवाई गई। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे है।