home page

अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक आयोजित, जल्द गठित होगी नई जिला कार्यकारिणी

 
Meeting of contractual health workers held; new district executive committee to be formed soon
 | 
 Meeting of contractual health workers held; new district executive committee to be formed soon

mahendra india news, new delhi
 जिला सिरसा में अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 2107 की एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रदेश प्रचार मंत्री प्रदीप कुमार ने की, जबकि सभा का कुशल संचालन रवि कुमार शर्मा द्वारा किया गया। आज की इस बैठक में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में संगठन के प्रदेश महामंत्री मनीष कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता बराला जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अपने वक्तव्य में प्रदेश महामंत्री मनीष कुमार व प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता बराला ने संगठन की रीति-नीति, संगठन द्वारा अनुबंध कर्मचारियों के हकों के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष और सरकार से मनवाई गई मांगों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। सभा में उपस्थित सभी कर्मचारी साथियों ने संगठन को पूर्ण विश्वास दिलाया कि वे जल्द ही जिले के सभी कर्मचारी साथियों से संपर्क कर जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

साथ ही अन्य संगठनों से आजादी दिलाकर सिरसा जिले के सभी अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों को अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ-2107 के बैनर तले एकजुट कर अपने हकों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का कार्य करेंगे। आज की इस सभा में  सूरज, तरसेम, विनोद, अरुण, अशोक, लवलेश, राकेश, सनी, विशाल व महिला शक्ति भी मौजूद रही।

WhatsApp Group Join Now