home page

रानियां विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

 | 
Meeting with representatives of political parties regarding the revised programme of SIR in Rania Assembly Constituency

mahendra india news, new delhi
रानियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (44) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संशोधित कार्यक्रम को लेकर सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं तहसीलदार रानियां शुभम शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत संशोधित समय-सारणी के अनुसार किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

\
तहसीलदार शुभम शर्मा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि 30 सितंबर 2026 तक रहेगी। दावों एवं आपत्तियों के नोटिस तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया 28 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 नवंबर को किया जाएगा।


सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बीएलए-2 एवं बीएलओ के बीच समय-समय पर बैठकें आयोजित करवाने का भी अनुरोध किया, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समयावधि में त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now


उन्होंने बताया कि मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त करने तथा समस्याओं के समाधान के लिए ईआरओ-44 रानियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कार्यालय का हेल्प डेस्क नंबर 01666-297467 जारी किया गया है। हेल्प डेस्क की सेवाएं प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल बूथ स्तर पर आमजन को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें तथा लोगों की भ्रांतियों को दूर करने में सहयोग दें। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।