श्री नीलकंठ समाज सेवा ट्रस्ट सिरसा के सदस्य लावारिस अस्थियों को लेकर हुए हरिद्वार के लिए रवाना
mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री नीलकंठ समाज सेवा ट्रस्ट सिरसा ने प्रधान राजेश फुटेला की अध्यक्षता में एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए लावारिस अस्थियों के सम्मानजनक विसर्जन का कार्य किया। ट्रस्ट द्वारा सिरसा से 13 अस्थियां और फतेहाबाद से 10 अस्थियां एकत्र कर हरिद्वार के लिए जत्था रवाना किया गया। यह जत्था हरिद्वार पहुंच चुका है और पवित्र गंगा में विधिपूर्वक इन अस्थियों का विसर्जन किया गया। श्री नीलकंठ समाज सेवा ट्रस्ट सिरसा के सदस्यों उन अस्थियों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। सदस्यों ने कहा कि यह केवल एक सेवा नहीं, बल्कि उन आत्माओं के प्रति हमारी श्रद्धा और जिम्मेदारी है। इस मौके पर ट्रस्ट से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एक सुर में संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे पुण्य के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते रहेंगे। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान राजेश फुटेला, कोषाध्यक्ष शुभकरन रातुसरिया, सह-कोषाध्यक्ष राजेंद्र चावला, उपप्रधान लक्की मेहता, संजय सलुजा, नरेश बब्बर, दीनदयाल कंदोई, वेद कामरा, ओमप्रकाश, योगराज, मनोज सोनी, साजन फुटेला, सन्त लाल लूथरा व अन्य मौजूद थे।
