home page

हरियाणा में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर से हुआ शुरू, किसान जल्द से जल्द करवाएं फसल पंजीकरण

 | 
Meri Fasal-Mera Byora portal started again in Haryana, farmers should get their crops registered as soon as possible
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में रबी 2024-25 फसलों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण का कार्य चल रहा है जिसके अंतर्गत किसान अपनी रबी फसलों का पंजीकरण करवा रहे हैं। अब तक जिला सिरसा के 98558 किसानों द्वारा 719503 एकड़ का पंजीकरण करवाया गया है।

हरियाणा में सिरसा के कृषि उप निदेशक डा. सुखदेव सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी फसल पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। भविष्य में विभिन्न खाद जैसे यूरिया, डीएपी आदि की उपलब्धता के लिए भी मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की आवश्यकता पड़ सकती है। केवल मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की रबी फसलों को हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद किया जाएगा। ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने व रबी फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए फसल पंजीकरण अवश्य करवाएं।


हरियाणा में सिरसा के कृषि उप निदेशक डा. सुखदेव सिंह ने बताया कि जल्द ही हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण की सेवाएं बंद कर दी जाएगी। फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास पीपीपी आईडी/आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इस बारे अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या संबंधित खंड कृषि कार्यालय पर भी संपर्क कर सकते है। इसके अलावा किसान गांव में स्थित कामन सर्विस सेंटर/अटल सेवा केंद्र व स्वयं अपने मोबाईल से फसलडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर करवा सकते हैं ताकि किसान भाईयों को फसल बेचने में कोई परेशानी न हो।