home page

डी पी एस में स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति और नशा मुक्ति का दिया संदेश

 | 
Message of patriotism and freedom from substance abuse conveyed at the Independence Day celebration at DPS

mahendra india news, new delhi
 दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मनमोहक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।


इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी आश्रम से पधारीं बी.के. सोनू, बी.के. सुनीता एवं बी.के. साधना ने ह्यनशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रमा दहिया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति केवल राष्ट्रगान और ध्वजारोहण तक सीमित नहीं, बल्कि अनुशासन, अच्छे संस्कार, स्वस्थ जीवनशैली और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने में भी निहित है। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जागरूकता एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प और अधिक दृढ़ किया।

WhatsApp Group Join Now