home page

मौसम विभाग का 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 | 
Meteorological Department issues heavy rain alert for 19 states; winds to blow at speeds of 80 km

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 राज्यों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बदलाव में चक्रवाती तूफान अकवान  का बड़ा हाथ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बरसात के दौरान तेज रफ्तार से आंधी चलने की भी चेतावनी दी है। हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जिन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उसमें असम, मिजोरम से लेकर बिहार-झारखंड तक शामिल हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास और साथ ही बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में चक्रवाती तूफान 'अकवान' (्रद्म1ड्डठ्ठ) के कारण भारी बारिश (क्रड्डद्बठ्ठ) का दौर जारी रह सकता है। वायुमंडल की निचली परतों में पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी वायुमंडलीय साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है। 21 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के काफी बड़े हिस्से में बारिश होने की संभावना है।

यहां पर बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा।
दिल्ली एनसीआर में सर्दी जोर पकडऩे वाली है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचने वाला है। इस बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, दिल्ली में प्रदूषण की समस्या भी बढ़ती जाएगी। दिल्ली में शनिवार को 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। इस दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।