home page

मनरेगा मजदूर संगठनों ने एडीसी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 | 
MNREGA workers' organizations submitted a memorandum to the ADC in the name of the President

 mahedra india news, new delhi
सिरसा। मनरेगा बचाओ मोर्चा के तहत मनरेगा मज़दूर संगठन व पदाधिकारी प्रतिनिधियों द्वारा जी राम जी  बिल को तुरंत वापिस लेने के लिए भारत सरकार नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम एडीसी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जिला पार्षद व समाज सेवी राजिंदर सिंह मंगाला

, जिला पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मज़दूर किसान मंच हरियाणा कर्मजीत कौर वैदवाला, प्रधान नत्थू राम मेट, प्रधान मंगत राम मेट, प्रधान भजन लाल मेट, नत्थी देवी, कमला देवी, सावित्री देवी, शारदा देवी, राम विलास, राजेंद्र पाल, सावित्री देवी, कांता देवी, रमेश देवी, गुरप्रीत देवी और मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।

मनरेगा बचाओ मोर्चा द्वारा सरकार को चेतावानी दी गई कि अगर सरकार मनरेगा कानून खत्म कर जय राम जी लागू करेगी और मजदूर वर्ग का शोषण करेगी तो गरीब, मजदूर कतई सहन नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मनरेगा बचाओ मोर्चा की तरफ  से एक मीटिंग कर 30 जनवरी को दिल्ली कूच कर इस जी ग्राम बिल का विरोध किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now