home page

Monsoon 2024: इस राज्य में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

 | 
 Monsoon 2024: इस राज्य में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट 
Monsoon 2024: देश के कई राज्यो में इन दिनों भीषण गर्मी का सितम जारी है। ऐसे में अब मानसून का इंतजार है। इसी को लेकर मौसम विभाग बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही मॉनसून की बारिश होने वाली है। भारत के मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 31 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद है। इस तरह इस राज्य में समय से पहले मानसून दस्तक देगा। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 मई को मॉनसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। 

मौसम विभाग की मानें, तो देश में अल नीनो सिस्टम कमजोर हो रहा है। ला नीना स्थितियां एक्टिव हो रही हैं। ये इस साल अच्छे मॉनसून का संकेत है। इसी वजह से भारत में मॉनसून समय से पहले ही दस्तक दे सकता है।

वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में 16 मई से और पूर्वी भारत में 18 मई गर्मी की लहर का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। इसके बाद 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करने की उम्मीद है। 

31 मई या फिर 1 जून के बीच ये केरल पहुंचेगा। मानसून के बंगाल की खाड़ी से मुख्य भूमि भारत की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। इसलिए अनुमान है कि 19 मई तक मॉनसून भारत की सीमा में प्रवेश कर जाएगा।

वहीं मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख की बात करें तो 10 जून तक ये महाराष्ट्र पहुंच जाता है। 15 जून को ये गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पर पहुंचता है।वहीं, 20 जून को ये गुजरात के आंतरिक इलाके  एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दस्तक देता है। 

WhatsApp Group Join Now