home page

उत्तर भारत में मानसून की दस्तक, 3 जुलाई को 17 घंटे के अंदर 15 प्रदेशों में तूफानी बरसात का अलर्ट

 | 
Monsoon arrives in North India; alert issued for stormy rains across 15 states within a 17-hour window on July 3

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज शुक्रवार यानि 3 जुलाई को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। देश के उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक मानसून ने दस्तक दे दी है। अब बरसात और तेज आंधी का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। इस बारिश का असर उत्तर भारत और पूर्वी भारत के 8 राज्यों में सबसे अधिक देखने को मिलेगा। वहीं, आकाशीय बिजली और वज्रपात भी अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। 5 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। 

 इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा तट पर चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण होने की संभावना है। उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना है

15 प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 राज्यों में मौसम बदलाव रहेगा। इनमें हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केरल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से लेकर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कई राज्यों में तापमान में 5 डिग्री तक की कमी देखने को मिल सकती है।