home page

हरियाणा प्रदेश में मानसून हुआ सक्रिय, जन्माष्टमी के दिन 10 जिलों में तेज बरसात का यलो अलर्ट

 | 
Monsoon becomes active in Haryana; 'Yellow Alert' issued for heavy rain in 10 districts on Janmashtami

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में शुक्रवार के दिन मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो चुका है। इससे प्रदेश के कई जिलों में बरसात की संभावना जताई जा रही है। जन्माष्टमी पर्व के दिन आज शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश के 10 जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में तेज बरसात होने की उम्मीद है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही बरसात हो रही है। इससे तापमान में फिर से कमी आई है। वीरवार को हिसार सहित अनेक जिलों में मौसम वर्षा वाला बना लेकिन कुछ इलाकों में ही वर्षा हुई।