home page

मानसून की बरसात, 24 घंटे के भीतर 12 प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी

 | 
Monsoon rains: Alert issued for heavy rain and storms across 12 states within the next 24 hours; warning of hailstorms as well

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज 4 जुलाई 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की मार झेल रहे आमजन  को आने वाले तीन दिनों तक राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 4 से 6 जून तक गरज के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया है। वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में कल यानी गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जून तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने 4 जून के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर में मौसम सामान्य से अधिक अनुकूल बना रहेगा।


पंजाब और हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। गुरुवार को दोनों राज्यों में बरसात का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में परिवर्तन 6 जून तक रहेगा। अभी कुछ दिन से मौसम साफ रहने और गर्मी अधिक होने से सिरसा सबसे ज्यादा गर्म रहा। 0


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, हरियाणा प्रदेश में अगले 5 दिन भारी बरसात का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में बना नया लो प्रेशर एरिया
हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। अब इस गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। प्रदेश में मानसून के प्रवेश करते ही 18 जिलों में झमाझम बरसात हुई। बता देें कि राजस्थान से सटे पश्चिमी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों को छोडक़र अधिकांश हरियाणा में मानसून की प्रभावी प्रवेश देखने को मिली। इससे सुबह से ही कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में मानसून की बरसात होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
बता दें कि मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने नए लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी मानसूनी हवाओं तथा पछुआ हवाओं के मिलन ने मौसम में बड़ा बदलाव किया है। इसी के साथ ही 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं तथा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि कुछ जगहों पर मूसलाधार बरसात दर्ज की गई।


उन्होंने बताया कि पश्चिमी हरियाणा के कुछ हिस्सों को छोडक़र प्रदेश में 2 जुलाई को मानसून की प्रवेश हो चुकी है और अगले 2 दिनों में पूरा हरियाणा मानसून की चपेट में आ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक हिसार, अंबाला, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, महेंद्रगढ़, पलवल और सोनीपत सहित कई जिलों में अच्छी बरसात हुई। इसके कारण हरियाणा के दिन और रात्रि के तापमान सामान्य से नीचे आ गए हैं।