Monsoon Update: मानसून ने बढाई अपनी रफ्तार, इन राज्यों में बारिश से मचाएगा तांडव...देखें मौसम पूर्वानुमान

इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून ने एंट्री ले ली है। इसके चलते कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटों में दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार में बादलों की गरज- चमक के साथ भारी बारिश होगी।
इसके अलावा तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह झमाझम वर्षा होने की चेतावनी जारी कर दी है।
इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होगी।