home page

Monsoon Updates: मुंबई में 2 दिन पहले पहुंचा मानसून, जाने हरियाणा- दिल्ली में कब तक होगी मानसूनी बरसात

 | 
 Monsoon Updates: मुंबई में 2 दिन पहले पहुंचा मानसून, जाने हरियाणा- दिल्ली में कब तक होगी मानसूनी बरसात
Monsoon Updates: उत्तर भारत के राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में लोगों को मानसून का इंतजार है। इसी बीच IMD ने उत्तर भारत के राज्यों में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से दो दिन पहले रविवार को मुंबई पहुंच गया। 

आम तौर पर मानसून एक जून तक केरल, 11 जून तक मुंबई और पांच जून को पूर्वोत्तर पहुंचता है। लेकिन इस बार समय से पहले की मानसून की एंट्री हो चुकी है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। 

वहीं उत्तर भारत के राज्यों में मानसून की बारिश को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। अगले 3 से 4 दिनों में लू का कहर देखने को मिलेगा। 

हालांकि लू के इस दूसरे स्पैल के बाद उत्तर भारत में मानसून की एंट्री हो सकती है। स्काईमेट के अनुसार देखा जाए तो अगले 5 से 6 दिनों में उत्तर भारत में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। राजधानी दिल्ली में जल्द ही मानसून बारिश शुरू होने की संभावना है। वहीं मानसून की तेजरफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि हरियाणा में 28 जून तक मानसून की बारिश हो सकती है।