महाकुंभ में भगदड़ से 15 से अधिक हताहत, पीएम मोदी ने सीएम योगी से ली जानकारी

देश की बड़ी खबरों में यूपी से हैं। जहां पर महाकुंभ में भगदड़ का समाचार है। जानकारी के अनुसार भगदड़ में 15 लोग हताहत हुए हैं। इसी के साथ ही कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर जिला प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
जानकारी के अनुसार इस मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है। कुछ फिलहाल अखाड़े स्नान के लिए नहीं निकले हैं। अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। देश के पीएम मोदी ने हादसे की जानकारी सीएम योगी से ली है।
जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात्रि करीबन 2 बजे भगदड़ मच गई। इसमें कुछ लोगों के मरने की बात कही जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार भगदड़ मचते ही लोग दौड़ने लगे। अभी जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि मौके से सामने आए वीडियो के मुताबिक कुछ महिलाओं और बच्चों को भी चोट लगी है। अभी हालात काबू में बताये जाते हैं। महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है।