home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव में हजारों रुपये हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार

 | 
Motorcycle-borne youth arrested with heroin worth thousands of rupees in a village in the Nathusari Chopta area

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला की सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव दड़बा क्षेत्र से बाइक सवार युवक से  07 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। 


सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की पहचान औमप्रकाश उर्फ जोगेन्द्र पुत्र विजय सिंह निवासी गांव दड़बा कला, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान गांव दड़बा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक युवक बाइक लेकर आता दिखाई दिया । 


उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोडक़र भागने का प्रायस किया । शक के आधार पर पुलिस ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, उसके कब्जे से 07 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । 

बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को सौंप दी है । आरोपी से गहनता से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now