home page

गांव निर्बाण के समाजसेवी चौधरी केहर सिंह भांभू के निधन पर सांसद कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला ने पत्र लिखकर कर जताया शोक

 | 
MPs Kumari Selja and Randeep Surjewala expressed their condolences on the demise of social worker Chaudhary Kehar Singh Bhambhu of village Nirban by writing a letter

mahendra india news,  new delhi
गांव निर्बाण के समाजसेवी चौधरी केहर सिंह भांभू के निधन पर सांसद कुमारी शैलजा और सांसद रणदीप सुरजेवाला ने पत्र लिखकर कर व  विधायक भरत सिंह बैनीवाल, विधायक गोकुल सेतिया, विधायक बलवान सिंह दौलत पूरियां सहित आसपास के हजारों लोगों ने शोक जताया। केहर सिंह भांभू पत्रकार यश भांभू के ताऊ थे। इनका 18 सितंबर को देहावसान हो गया। यह जानकारी देते हुए यश भांभू ने बताया कि उनके ताऊ केहर सिंह भांभू कई दिनों से बिमार चल रहे थे।

उनका जन्म 1956 में हुआ और मैट्रिक तक पढे लिखे थे। 18 सितंबर को निधन हो गया और 29 सितंबर को रस्म पगड़ी का आयोजन किया जाएगा। वह हमेशा ही समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते थे। इनके निधन पर सांसद कुमारी शैलजा और सांसद रणदीप सुरजेवाला ने शोक संदेश का पत्र लिख कर परिजनों को भेजा। इसके अलावा विधायक भरत सिंह बैनीवाल, विधायक गोकुल सेतिया,

विधायक बलवान सिंह दौलत पूरियां, पूर्व विधायक लालचंद खोड, युवा कांग्रेस नेता सुमित बैनीवाल, अनिल खोड, राजकुमार शर्मा, लादू राम पूनिया, सुभाष जोधपूरिया,राजेश चाडीवाल, पूर्व वाईस चेयरमैन विनोद नागर, सरपंच लीलू डूडी, सरपंच सत्या प्रकाश नारायण खेड़ा, सरपंच विनोद जांदू माधो सिंघाना, सरपंच कृष्ण खोथ, सरपंच वेद शर्मा, पूर्व सरपंच बाबू लाल, जिला पार्षद सुभद्रा शीलू, रामकिशन खोथ, किसान नेता लखविंदर ओलख सहित आसपास के हजारों लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

WhatsApp Group Join Now

 चौधरी केहर सिंह भाम्भू के 3 बेटे संदीप सहदेव और नवीन भाम्भू है। , केहर सिंह भाम्भू के 3 भाई  उनसे बड़े रिटायर्ड सैक्ट्री मार्केट कमेटी लालचंद भाम्भू  छोटे भाई पूर्व सरपंच संतलाल भाम्भू और हरियाणा रोडवेज में कंडक्टर मदन लाल भाम्भू है।