हरियाणा प्रदेश में नगर निकाय चुनाव: आप ने उम्मीदवार की पहली सूची जारी की, रोहतक से इस प्रत्याशी को उतारा मैदान
Feb 15, 2025, 11:30 IST
| 
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में आप पार्टी ने हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी कर दी है। पार्टी ने प्रमुख शहरों से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। आप पार्टी ने रोहतक से अमित खटक को मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
इसी के साथ ही सोनीपत से आप ने डॉ. कमलेश कुमार सैनी को चुनाव मैदान में उतारा है। डॉ. कुमार सैनी का चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में काफी बड़ा अनुभव है। प
सिरसा नगर परिषद चुनाव के लिए आप ने कविता नगर को उम्मीदवार बनाया है। कविता नगर लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं।