home page

हरियाणा मेंं कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी का नाम

 | 
विधायक किरण चौधरी
 mahendra india news, new delhi

 कांग्रेस पार्टी ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री एवं तोशाम से विधायक किरण चौधरी को स्टार प्रचारकों में जगह नहीं दी है, जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थित 7  विधायकों को सूची में शामिल किया गया है।अब हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

 हरियाणा मेंं कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी का नाम 

हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान होगा। चुनाव को लेकर सभी पार्टी ने अपनी ताकत लगाई हुई है। बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए पहले से ही 40 स्टार प्रचारक की सूची कर दी थी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रचारकों की सूची जारी की। स्टार प्रचारकों की सूची में अभी हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए बीरेंद्र सिंह को जगह दी गई है। वहीं, सिरसा से लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा भी चुनावी रैलियों में शामिल होंगी। इसके साथ ही रोहतक से प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा भी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

ये नेता करेंगे प्रचार 
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने जो सूची जारी की है। उसमें प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, अजय माकन, आनंद शर्मा, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला प्रचार करेंगे।

WhatsApp Group Join Now


इसी के साथ ही राजीव शुक्ला, कन्हैया कुमार, गोविंद सिंह दातोसरा, टीकाराम जुली, कैप्टन अजय सिंह यादव, अलका लांबा, अफताब अहमद, अशेाक अरोड़ा, कुलदीप शर्मा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज व रामकिशन गुर्जर, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, रोहतक विधायक बीबी बत्रा, विधायक बीएल सैनी, जयवीर वाल्मीकि, शंकुलता खटक, नीरज शर्मा, अभिमन्यु पूनिया, जुबीर खान, निर्मल सिंह, रामनिवास घोड़ेला, चंद्रप्रकाश जांगड़ा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।