home page

स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियांवाली गांव के विद्यार्थी नामनदीप ने शतरंज में लहराया परचम

 | 
news

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां में आयोजित अंडर-11 ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियांवाली के प्रतिभाशाली विद्यार्थी नमनदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

इस शानदार सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. रामकृष्ण खोथ, अध्यक्ष निहाल सिंह खोड़, प्रिंसिपल डॉ. निशा गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रोहताश जांगड़ा, सरला खोथ एवं कुलवंतो बेनीवाल ने नमनदीप को सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धि की सराहना की।

विद्यालय प्रबंधन ने नमनदीप को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में एकाग्रता, अनुशासन, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढऩे के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।