home page

नारायण सेवा संस्थान की सिरसा शाखा का हुआ गठन, अनिल गोयल बने शाखा सिरसा के संयोजक

 | 
Narayan Seva Sansthan's Sirsa branch was formed, Anil Goyal became the coordinator of the branch Sirsa

mahendra india news, new delhi
सिरसा। नारायण सेवा संस्थान द्वारा सिरसा के सनातन धर्म मंदिर में सेवा विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शाखा प्रमुख डा. विवेक गर्ग ने की, जबकि कैथल जिला प्रभारी सतपाल मंगला और कैथल शाखा संयोजक दुर्गा प्रसाद उपस्थित रहे। मंच संचालन मेघनाथ शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भामाशाह और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर संस्थान की ओर से सेवा कार्यों के लिए सिरसा में एक शाखा का गठन भी किया गया,

जिसमें संयोजक अनिल गोयल, सहसंयोजक प्रेम गोयल, सचिव सुरेंद्र बंसल,, संरक्षक नवीन केडिया एवं आरपी शर्मा, सहसचिव मेघनाथ शर्मा तथा सदस्य अरविंद शर्मा, घनश्याम मित्तल, दीपक गुप्ता और संजीव जैन चुने गए। डा. विवेक गर्ग ने विस्तार से नारायण सेवा संस्थान के सेवा प्रकल्पों के बारे में सभी को बताया और सिरसा में भी दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों के लिए संस्थान द्वारा जो शाखा अनिल गोयल के मार्गदर्शन में शुरू की गई है, उसके सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने संस्थान के संस्थापक चेयरमैन गुरुदेव कैलाश मानव और अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का धन्यवाद किया।

नारायण सेवा संस्थान ने हमेशा समाज के वंचितए दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों के जीवन में उजाला लाने का संकल्प लिया है। उनके प्रयासों से अनेक दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बने हैं, कई परिवारों की आशाएं जागी हैं और समाज में मानवता की अनमोल मिसालें कायम हुई हैं। इस कार्यक्रम ने भी यह स्पष्ट किया कि सेवा केवल दान देना नहीं, बल्कि अपने समय, प्रेम और समर्पण के माध्यम से जीवन बदलने का माध्यम है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। नवनियुक्त सिरसा शाखा संयोजक अनिल गोयल ने अपने क्षेत्र में सिरसा के समाजसेवियों के सहयोग से संस्थान के दिव्यांग बंधुओं के लिए सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। सतपाल मंगला ने सिरसा शाखा के सदस्यों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम का समापन दुर्गा प्रसाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थितजनों ने नारायण सेवा संस्थान की सेवाओं को सराहा और सेवा कार्योंको जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डा. अशोक गुप्ता, डा. आशीष अरोड़ा, धर्मपाल लढ़ा, आनंद गोयल, नितिन शर्मा, डा. वाईके चौधरी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।