श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, सिरसा शाखा में नासा ओरिएंटेशन प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, सिरसा शाखा में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और कालांवाली शाखाओं के कुल 107 छात्रों ने नासा एन एस एस स्पेस सेटलमेंट कॉन्टेस्ट-2025-26 के लिए आयोजित ऑफलाइन ओरिएंटेशन सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक गरिमामय और प्रेरणादायक स्वागत के साथ हुई, जिसे प्रधानाचार्या ज़ीना धुरिया द्वारा किया गया। इससे सभी प्रतिभागियों के लिए एक उत्साहपूर्ण माहौल बना।
सत्र का संचालन नासा मेंटर एवं कोऑर्डिनेटर जी श्रीनिवासा राव द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को प्रोजेक्ट तैयारी, नवाचार रणनीतियों और वैश्विक प्रतियोगिता की अपेक्षाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। उनके विचारों ने छात्रों को सीमाओं से परे सोचने और भविष्यवादी शिक्षा की ओर बढऩे के लिए प्रेरित किया। ज़ोनल डीन ए वरसना की उपस्थिति का भी सौभाग्य मिला, जिनकी प्रेरणा हमारे ज़ोन की शैक्षणिक उत्कृष्टता को निरंतर बढ़ावा देती है।
नासा एन एस एस में श्री चैतन्य की गौरवपूर्ण उपलब्धियां:
स्कूल प्रधानाचार्या जीना धुरिया ने बताया कि श्री चैतन्य ने नासा एन एस एस स्पेस सेटलमेंट कॉन्टेस्ट में वैश्विक स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमें गर्व है कि 2 में से 2 वल्र्ड फस्र्ट प्राइज 100 प्रतिशत परिणाम, 10 में से 8 वल्र्डवाइड विनिंग प्राइज 80 प्रतिशत परिणाम तथा कई वैश्विक मान्यताएं, जिनमें ऑनरेबल मेंशंस और वल्र्ड चैम्पियन टाइटल शामिल हैं।
ये उपलब्धियां श्री चैतन्य को विश्व के सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले संस्थानों में स्थान दिलाती है। ऐसी विरासत जिसे कोई और संस्था अभी तक नहीं छू सकी है। आज का ओरिएंटेशन हमारे मिशन को और मजबूत करता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट नवप्रवर्तकों को तैयार करने का है। सभी 107 प्रतिभागियों और उनके नासा इंचार्जेस को हार्दिक बधाई, जिन्होंने समर्पण और सीखने की उत्सुकता के साथ भाग लिया। आगे भी हम मिलकर विश्वस्तरीय भविष्य के वैज्ञानिक तैयार करते रहेंगे।
