home page

दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी राष्ट्रीय रैली, अतिथि अध्यापकों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का करने की मांग: एसकेएस

 | 
National rally to be held at Delhi's Ramlila Maidan; demand for immediate regularization of all contractual employees, including guest teachers: SKS

mahendra india news, new delhi

सर्व कर्मचारी संघ ने पटवार भवन में हुई जिला स्तरीय कन्वेंशन में प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, पंचायती राज संस्थाओं तथा अतिथि अध्यापकों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई है। संघ ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए सरकार से 2014 की नीति के तहत पात्र कर्मचारियों को तुरंत पक्का करने की मांग की।

कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर संघ तीन चरणों में अभियान चलाएगा। इसी कड़ी में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रैली में सिरसा जिले से हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। जिला स्तरीय कन्वेंशन की अध्यक्षता जिला प्रधान मदन लाल खोथ ने की। कन्वेंशन में सिरसा, रानियां, बड़ागुढ़ा, डबवाली, कालांवाली, ऐलनाबाद और चौपटा ब्लॉकों के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव कृष्ण नैन ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें किसान, मजदूर, कर्मचारी तथा मेहनतकश वर्ग पर कॉपोर्रेट समर्थक नीतियां थोप रही हैं।


उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं का निजीकरण और ठेकेदारीकरण बढ़ने से रोजगार की सुरक्षा, पेंशन व्यवस्था और आम लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। कर्मचारी नेताओं ने बिजली संशोधन विधेयक-2025 को लेकर भी चिंता जताई और आशंका व्यक्त की कि इससे बिजली क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा मिल सकता है तथा किसानों और मजदूरों को मिलने वाली सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। कर्मचारी नेताओं ने 23 और 31 दिसंबर 2025 के पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों तथा 16 अप्रैल 2026 के उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए 2014 की नीति के तहत पात्र कच्चे कर्मचारियों और अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग की।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को रोजगार की सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। इस मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान मदनलाल खोथ, मंच संचालक जिला सचिव रमेश सैनी, वीर सिंह विनोद कासीनिया, एसएस बेदी, अविनाश कम्बोज, मदनलाल कम्बोज, अजय पासी, ललित सोलंकी, सुखदेव सिंह (फायर), राजेश खीचड़, राजेश भाकर,  सुमेर सिंह चौहान, अशोक पटवारी, महेन्द्र शर्मा, दरिया सिंह पटवारी, निर्मल सिंह, गुलमेल सिंह, सन्नी रंधावा, सुभाष ढाल, कृष्ण माचरा, सतपाल, नगरपालिका से मनोज अटवाल, बलवंत सरबटा, नरेश चौहान, संजय अटवाल, इन्दर सिंह, नाथूराम, पवन अटवाल, विनोद कुमार, तेज पाल, रवि घारू, विनोद चाबिरिया, आशु चाबिरिया, सीटू से विजय ढुकड़ा, ओमप्रकाश, सुशील, सुरेश लूना,  विभिन्न विभागों एवं संगठनों के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।