मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे नायब सैनी, ये विधायक बनेंगे मंत्री

mahendra india news, new delhi
हरियाणा की नई सरकार वीरवार को कुछ ही देर में शपथ ली। जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। हरियाणा के नायब सरकार का शपथ ग्रहण पंचकूला के दशहरा मैदान में हो रहा है। सीएम सैनी लगातार दूसरी बाद हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि नायब सैनी के साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।
सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। नायब सैनी के साथ कई विधायकों को मंत्री बनाए जाने के लिए फोन आ चुके हैं। नायब सैनी के साथ जो विधायक शपथ लेंगे। इनमें कृष्ण पंवार, गौरव गौतम, अनिल विज, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल, राव नरबीर, कृष्ण बेदी , आरती राव, श्याम सिंह राणा, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर का मंत्री बनना करीबन तय है।
बीजेपी में सीएम के नाम पर घमासान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया में अपना बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह शपथ दशहरे के दिन ली जानी थी। मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर बीजेपी में काफी घमासान चल रहा है। फिलहाल किसी तरह घमासान पर काबू पा लिया गया है और शपथ ग्रहण हो रहा है, लेकिन कुछ दिनों में हरियाणा का मुख्यमंत्री फिर बदल दिया जाएगा।