SIRSA जिले में गूंजेगा नेटबॉल का जोश, 3 चरणों में होंगी जिला चैंपियनशिप, 29 सितंबर से आगाज
mahendra india news, new delhi
नेटबॉल एसोसिएशन आॅफ डिस्ट्रिक्ट सिरसा के अध्यक्ष सुरेश कौशिक ने बताया कि हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया द्वारा खेल कैलेंडर सत्र 2026-27 के तहत प्रदेश के सभी जिलों को जिला चैंपियनशिप 15 अक्टूबर 2026 से पहले अनिवार्य रूप से आयोजित करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सुरेश कौशिक ने बताया कि इस आदेश के अनुपालन में सिरसा जिले में खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के लिए सत्र 2026-27 की जिला स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है।
सीनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप (महिला), मिक्स्ड सीनियर डिस्ट्रिक्ट नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 30 सितंबर, 2026 को खेल स्टेडियम मेंहना खेड़ा, सिरसा में किया जाएगा। सत्र 2026-27 की जूनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप,(लड़के और लड़कियां ) जूनियर फास्ट-5 जिला नेटबॉल चैंपियनशिप (लड़के और लड़कियां ) और मिक्स्ड जूनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 4 अक्टूबर, 2026 को खेल स्टेडियम मेहना खेड़ा, सिरसा में होगा। सत्र 2026-27 की सब-जूनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप(लड़के और लड़कियां ), सब-जूनियर फास्ट-5 जिला नेटबॉल चैंपियनशिप (लड़के और लड़कियां )और मिक्स्ड सब-जूनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 11 अक्टूबर, 2026 को खेल स्टेडियम मेहना खेड़ा, सिरसा में होगा।
इस चैंपियनशिप से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में सिरसा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस जिला चैंपियनशिप में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका है। इन सभी चैंपियनशिप के लिए ओपन ट्रायल/कैंप 05 सितंबर, 2026 को शाम 5:00 बजे खेल स्टेडियम मेहना खेड़ा, सिरसा में आयोजित किए गए। जिला चैंपियनशिप के लिए सभी ब्लॉकों के खिलाड़ियों का संयुक्त कोचिंग कैंप एक ही स्थान खेल स्टेडियम मेहना खेड़ा, सिरसा में 7 सितंबर से शुरू होगा।
जिला चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी का कोचिंग कैंप में न्यूनतम 20 दिवस तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उक्त अवधि से कम उपस्थिति की स्थिति में खिलाड़ी को जिला स्तर हेतु चयन के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। प्रथम चरण की डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के लिए सभी ब्लॉकों की टीमों का फाइनल ट्रायल 28 सितंबर को होगा। द्वितीय चरण की डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के लिए सभी ब्लॉकों की टीमों का फाइनल ट्रायल 2 अक्टूबर को होगा। तृतीय चरण की डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के लिए सभी ब्लॉकों की टीमों का फाइनल ट्रायल 9 अक्टूबर को होगा। सुरेश कौशिक ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के बाद स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों के लिए एक विशेष कोचिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा,
जिसमें खिलाड़ियों का संबंधित कोचिंग कैंप में न्यूनतम 20 दिवस तक उपस्थित रहना आवश्यक है। निर्धारित अवधि तक उपस्थिति न होने पर उसका चयन निरस्त कर दिया जाएगा। अध्यक्ष सुरेश कौशिक ने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचें।
उन्होंने बताया कि ट्रायल के समय प्रत्येक खिलाड़ी को नेटबॉल फेडरेशन आॅफ इंडिया सत्र 2026-27 की रजिस्ट्रेशन स्लिप और आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटोकॉप और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना दस्तावेजों के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरसा जिले में नेटबॉल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और इस बार सिरसा की टीम राज्य स्तर पर नया इतिहास रचेगी। खिलाड़ी चैंपियनशिप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला प्रभारी पवन और मुकेश से संपर्क कर सकते हैं।
