home page

सीडीएलयू SIRSA के सरदार पटेल छात्रावास में हवन यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

 | 
New academic session inaugurated with Havan Yagna at Sardar Patel Hostel of CDLU SIRSA

mahendra india news, new delhi
सिरसा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के सरदार पटेल छात्रावास में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ बड़े हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार, कुलसचिव प्रो. अशोक शर्मा, वार्डन डॉ. हरकृष्ण, प्रो. राम मेहर, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. सुरेश कुमार सहित छात्रावास के सभी निवासी, शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। हवन का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक, मानसिक और नैतिक विकास के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना था। हवन मंत्रों की गूंज और आध्यात्मिक वातावरण ने छात्रावास परिसर को ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण की भावना से भर दिया।


इस अवसर पर कुलपति प्रो. विजय कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रावास केवल रहने की जगह नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाने वाली प्रयोगशाला है। यहां छात्र अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सामूहिकता और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि छात्रों को सुरक्षित, सहयोगी और प्रेरणादायी वातावरण मिले, ताकि वे न केवल शैक्षणिक रूप से, बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। कुलपति ने छात्रों से आह्वान किया कि वे कठोर परिश्रम, सकारात्मक सोच और दृढ़ निश्चय के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहें।


कुलपति ने यह भी कहा कि छात्रावास का वातावरण छात्रों में आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार कार्यरत है। छात्रों की सुरक्षा और स्वस्थ वातावरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। छात्रावास में स्वच्छता, समुचित अध्ययन स्थल, इंटरनेट सुविधा और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, खेलकूद गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now


कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने सभी वार्डन्स, स्टाफ और छात्रावास निवासियों के साथ सांझा नाश्ता किया। इस अवसर पर छात्र उत्साह और आत्मविश्वास से भरे दिखाई दिए। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ सरदार पटेल छात्रावास में भाईचारे, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का नया संचार महसूस किया गया(