home page

हरियाणा में इस दिन होगी नई आबकारी नीति लागू, हरियाणा कैबिनेट की बैठक में लिया ये फैसला

 | 
हरियाणा कैबिनेट की बैठक में लिया ये फैसला 
 

हरियाणा में इस दिन होगी नई आबकारी नीति लागू, हरियाणा कैबिनेट की बैठक में लिया ये फैसला 


हरियाणा कैबिनेट की  बुधवार को चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस मीटिंग का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी  के नेतृत्व में हुई।


हरियाणा कैबिनेट की बैठक को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा कि मंत्रिमंडल की इस मीटिंग में प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। चुनाव आयोग की सहमति से जनहित में निर्णय लिए गए।

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर 25 मई को मतदान होगा। मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए गति पकड़ते प्रचार अभियान के बीच सीएम नायब सैनी ने मंत्रिमंडल की यह मीटिंग बुलाई गई थी। इस मीटिंग में हरियाणा की नई आबकारी नीति को मंजूरी दिए जाने की उम्मीद थी। राज्य निर्वाचन आयोग पहले ही आबकारी नीति पर अपनी सहमति दे चुका है।

हरियाणा प्रदेश में 12 जून से नई आबकारी नीति लागू होगी जो अगले वर्ष 11 जून तक जारी रहेगी। कैबिनेट मीटिंग के प्रशासनिक से अधिक राजनीतिक मायने हैं। इस मीटिंग में सभी कैबिनेट मंत्री अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रचार को लेकर भी हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के साथ चर्चा के लिए उपस्थित रहे। वहीं संभवत किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। 

WhatsApp Group Join Now