home page

हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, 6 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम ​​​​​​​

 | 
  हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, 6 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम ​​​​​​​
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने जारी किया मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा में एक बार फिर से मौसम पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होने वाला है। हरियाणा में कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 5 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादल भी संभावित। 

इस दौरान 3 अप्रैल रात्रि यानि बुधवार को हवाएं के साथ पश्चिमी हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है तथा 4 व 5 अप्रैल को आंशिक बादल जिससे  दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

इस दौरान  बीच बीच में हवाएं चलने   की भी संभावना है। परंतु 6 अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी संभावित।