हरियाणा में पुलिस विभाग के नौ अधिकारियों के तबादले, आईपीएस बिजारनिया को एसटीएफ से हटाया
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में पुलिस विभाग से हैं। प्रदेश सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 9 आईपीएस-एचपीएस अफसरों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं।
आपको बता दें कि गृह विभाग की ओर से 5 सितंबर 2026 को जारी आदेश में खास बदलाव 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया की तैनाती को लेकर हुआ है। उन्हें एसपी करनाल से हटाकर कमांडेंट, प्रथम आईआरबी, भोंडसी लगाया गया है। तीन सितंबर को जारी आदेश में उन्हें एसपी एसटीएफ (हरियाणा) लगाया गया था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।
इसी के साथ ही 2014 बैच के लोकेंद्र सिंह को एसपी सुरक्षा, सीआईडी के अतिरिक्त प्रभार और एसपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की जिम्मेदारी से हटाकर एसपी, एससीबी (हरियाणा) लगाया गया है। इसी बैच के सुरिंदर सिंह भोरिया को कमांडेंट, पांचवीं बटालियन एचएपी, मधुबन लगाया गया है। यह नियुक्ति रिक्त पद के विरुद्ध की गई है।
वहीं 2017 बैच के वरुण सिंगला को एसपी सीआईडी सुरक्षा और एटीएस के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर एसपी, सीआईडी सुरक्षा लगाया गया है। 2017 बैच के विक्रांत भूषण को एसपी एसटीएफ से हटाकर एसपी, एचएसएनसीबी, पंचकूला नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
