अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाएं, सिरसा पुलिस उन्हें ढूंढ निकाल कर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी :- एसपी
सिरसा SP दीपक सहारन के निर्देशनुसार जिला पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों तथा नशा तस्करों के खिलाफ जलाए जा रहे विशेष अभियान के काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे है । जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों,अवैध असला धारकों व विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बीती 24 अक्टूबर 2025 को सिरसा के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करने उपरांत नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार करते हुए करोड़ो रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए है । मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत करीब एक माह की अवधि के दौरान 59 अभियोग दर्ज कर करीब 88 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 106 किलो 228 डोडा व चूरापोस्त जबकि 662 ग्राम 233 मिलीग्राम हेरोइन,7 किलो 257 ग्राम अफीम व 29 किलो 140 ग्राम गांजा पत्ती बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है । इस अवधि के दौरान शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर आबकारी अधिनियम के तहत 3 मामलें दर्ज कर तीन लोगों के काब्जा से 560 बोतल देसी शराब, 14 बोतले अवैध शराब बरामद की है ।
जिला पुलिस द्वारा बीते एक माह के दौरान अवैध असला धारकों के खिलाफ विशेष पखवाड़ा चलाकर 3 लोगों को काबू कर उनके कब्जा से 4 अवैध पिस्तौल तथा 3 जिंदा कारतूस बरामद कर संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामलें दर्ज किए गए है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने आमजन से आह्वान किया है कि नशा तस्करों तथा अन्य गैर कानूनी कार्य करने वालों की सूचना बेझिझक होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।
उन्होंने कहा कि सिरसा में नशा तस्करों को पांव नही पसारने दिए जाएगें क्योकिं इनकी असली जगह जेल में है ।उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस का अपराधियों को कड़ा एवं स्पष्ट संदेश है कि जिला सिरसा में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है । उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाएं, सिरसा पुलिस उन्हें ढूंढ निकाल कर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो कोई भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होगा तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा । युवा देशा का भविष्य इसलिए पथ भ्रष्ट न होकर शिक्षा एवं खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपना तथा अपने देश का नाम रोशन करें ।
सिरसा पुलिस अपराध और अपराधियों पर पूरी गंभीरता से शिकंजा कस रही है । सिरसा पुलिस की यह मुहिम न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि आमजन के मन में सुरक्षा का विश्वास भी जगा रही है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ भी हमारा महा अभियान जारी है जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है उसके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी तथा उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजकर ही दम लेगें । आमजन से भी अनुरोध है कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएं । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तुरंत कार्रवाई की जा रही है ।
