home page

सिरसा में चीनी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें नागरिक: डीएफएससी

 | 
news

mahendra india news, new delhi

सिरसा जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि जिले में चीनी के भंडार की कोई कमी नहीं है तथा चीनी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि चीनी की कमी से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से चीनी की खरीदारी न करें।

उन्होंने जिला में कार्यरत सभी चीनी होलसेलर व डिलरों को आदेश दिए है कि भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार चीनी के स्टॉक को स्वीकृत मात्रा अनुसार बनाए रखे और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी/जमाखोरी न की जाए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गठित टीमों द्वारा समय-समय पर स्टॉक की जांच की जाएगी। यदि किसी प्रकार की कालाबाजारी/जमाखोरी पाई जाती है तो आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त जिला में कार्यरत सभी चीनी होलसेलर व डिलरों को निर्देश दिए जाते है कि वह सरकार के पोर्टल https://foodstock.dfpd.gov.in/ पर अपनी फर्म को पंजीकृत करते हुए प्रत्येक शुक्रवार को चीनी का स्टॉक अपडेट करना सुनिश्चित करें ।