home page

नॉन टीचिंग कर्मचारी संघ हरियाणा ने की ऑनलाइन गुगल मीट, चेतावनी

 | 
Non-Teaching Employees Union Haryana organized an online Google Meet, warned

Mahendra india news, new delhi

नॉन टीचिंग कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा की ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से एक आपातकालीन बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक रणबीर बांगड़वा ने की, जिसमें भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला का सान्निध्य मिला। बैठक में प्रदेश भर के अन्य विश्वविद्यालयों के अध्यक्ष, संयोजक व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य विषय जॉब सुरक्षा अधिनियम 14 अगस्त 2024 में जो हरियाणा सरकार ने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत प्रदेश भर में कार्य कर रहे 1.20 लाख कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा अधिनियम 2024 देने की बात कही थी,

उसको सरकार ने पूर्ण किया, लेकिन जब 25 दिसंबर 2025 को सुशासन दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जॉब सुरक्षा पोर्टल लॉन्च किया तो उसमें जानकारी मिली की विश्वविद्यालय में लगे किसी भी कर्मचारी को यह सुरक्षा नहीं मिलेगी, जिससे विश्वविद्यालय में लगे सभी कर्मचारियों में मायूसी छा गई। इसी को मद्देनजर रखते हुए।

इस आपातकाल बैठक का आयोजन किया और हरियाणा सरकार के खिलाफ एक आंदोलन करके प्रत्येक कर्मचारी को जॉब सुरक्षा अधिनियम का लाभ दिलवाया जाए ऐसी रणनीति नॉन टीचिंग कर्मचारी संघ ने तय की। आने वाली 28 जनवरी को हरियाणा के प्रत्येक विश्वविद्यालय में रोष प्रदर्शन किया जाएगा और अपनी मांगों का मांग पत्र प्रदेश के राज्यपाल के नाम कुलपति के माध्यम से भेजा जाएगा और उसी दिन एक मांग पत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम सभी जिलों के उपायुक्तों के माध्यम से भेजा जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

उपरोक्त रोष प्रदर्शन में सभी विश्वविद्यालय के एचकेआरएनएल कर्मचारी उसमें शामिल होंगे। नॉन टीचिंग कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री विजय नियाणा ने कहा कि इस प्रदेश स्तरीय विश्वविद्यालय रोष प्रदर्शन में कोई भी अनहोनी घटना घटी तो उसका जिम्मेवार शासन और प्रशासन होगा । जब तक विश्वविद्यालय के प्रत्येक कर्मचारी को जॉब सुरक्षा अधिनियम-2024 के तहत 58 वर्ष की आयु तक नियमित नहीं किया जाता और 5 वर्ष से कम सेवा काल के कर्मचारियों को भी जॉब सुरक्षा अधिनियम 2024 के अंतर्गत नहीं लाया गया, तब तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे सभी कर्मचारी आंदोलनरत रहेंगे। यह आंदोलन का प्रथम चरण है, आगे की लड़ाई संगठन निर्णायक रूप में लड़ेगा ।

भारतीय मजदूर संघ हरियाणा महामंत्री हवा सिंह मैहला ने स्पष्ट किया कि इस पूरे आंदोलन में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा पूर्ण रूप से नॉन टीचिंग कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उसका साथ देगा और उसका नेतृत्व करेगा। सरकार समय रहते उपरोक्त कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा अधिनियम 2024 के अंतर्गत इन कर्मचारियों को नियमित करें। अन्यथा प्रदेश में अशांति का माहौल बना रहेगा।

इस सारे प्रकरण में शासन-प्रशासन जिम्मेवार रहेगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री ने संगठन को अपनी रणनीति तैयार करने के लिए प्रेरित किया और कहा जब तक हमें जॉब सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। आज की बैठक में नॉन टीचिंग कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक रणबीर बांगड़वा, प्रदीप एचएयू हिसार, कुलदीप कैथल विश्वविद्यालय, प्रवीण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, प्रदीप, कुलदीप चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी, जगदीश लूना चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा, देव प्रकाश आईजीयू मीरपुर रेवाड़ी, मदन कुमार दादा लख्मीचंद विश्वविद्यालय रोहतक, विजय कुमार गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार, सतीश कुमार महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय करनाल, मोहित आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, सुरजीत डा. भीमराव अंबेडकर सोनीपत सहित अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया ।