home page

अब हरियाणा के इस जिले की बदल जाएगी तस्वीर, इस जिले को मिलेगा महानगर का दर्जा

जानिए क्या मिलेगा फायदा

 | 
जानिए क्या मिलेगा फायदा

 mahendra india news, new delhi

हरियाणा के एक जिले की जल्द ही तस्वीर बदलने वाली है। इस जिले में अब तेजी से विकास कार्य को गति मिलेगी। 
प्रदेश सरकार ने हिसार जिले को मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी बनाने का निर्णय लिया है। हिसार प्रदेश में 22 जिलों में से 5वां शहर होगा, जिसके विकास के लिए एक अथॉरिटी बनाई जाएगी।  बता दें कि इससे पहले गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पंचकूला में पहले से ही अथॉरिटी हैं। 

 


आपको बता दें कि हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी विधेयक 2024 के प्रारूप को मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में HARYANA कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी। हिसार महानगर प्राधिकरण  को हरियाणा सरकार ने बनाया है ताकि इस शहर को बेहतर विकास मिल सके। बता दें कि इससे हिसार शहर का निरंतर और संतुलित विकास सुनिश्चित होगा। हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी प्रदेश में पहले से चल रहे चार अथॉरिटी की तर्ज पर काम करेगी। 

शहर का विकास तेजी से होगा 
आपको बता दें कि कमल गुप्ता ने बताया कि हिसार मेट्रोपोलिटन डिवलेपमेंट ऑथोरिटी का अध्यक्ष होगा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरिष्ठ आईएएस आफिसर होगा। उनका कहना था कि हिसार को महानगर का दर्जा मिलने पर शहर की तस्वीर तो बदल ही जाएगी और बड़े परियोजनाओं के आने से शहर का विकास तेजी से होगा। इससे शहरवासियों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

WhatsApp Group Join Now