नंबरदार एसोसिएशन ने मांगों को लेकर जगदीश चोपड़ा से मिले नंबरदार, मिला आश्वासन
Mahendra india news, new delhi
सिरसा नंबरदार एसोसिएशन की एक मीटिंग स्थानीय टाऊन पार्क में जिला प्रधान जगजीत सिंह व तहसील प्रधान राजेंद्र नेजाडेला कलां की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभी नंबरदारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया।
विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय लिया जाए। इसके बाद सभी नंबरदार एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा के कार्यालय में पहुंचे और अपनी मांगों के संबंध में बातचीत की। जगदीश चोपड़ा ने नंबरदारों को आश्वस्त किया कि जल्द मुख्यमंत्री से बातचीत कर उनकी मांगों को हल करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान हरफूल सिंह, बाग चंद नंबरदार, युधिष्ठिर गोदारा, होशियारचंद जिला उपप्रधान, अमीरचंद , रणबीर सिंह, रामकुमार, जगराज सिंह, ओमप्रकाश, सरदूल सिंह, राजेंद्र कुमार, सरणजीत सिंह भंगू सहित अन्य नंबरदार उपस्थित थे।
