home page

नाथूसरी चौपटा में बिना वर्दी के रोडवेज विभाग के कर्मचारियों पर जताया एतराज, ये भी लगाए आरोप, थाने पहुंचा मामला

 | 
Î×êð

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा में हरियाणा रोडवेज विभाग का उडऩदस्ता बिना वर्दी के चैकिंग कर रहा था। इस पर लोगों ने एतराज जता दिया। जब लोगों ने उनसे पूछा तो कर्मचारियों ने धमकना शुरू कर दिया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी व लोग चौपटा थाना में पहुंच गये। जहां पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 


जानकारी के अनुसार रोडवेज विभाग के उडऩदस्ते की टीम में जयदेव, कृष्ण कुमार व अन्य नाथूसरी चौपटा में बसों की चैकिंग कर रहे थे। चौपटा निवासी राममुर्ति आर्यख्ख्, रघुबीर कड़वासराख्, सुरेंद्र कासनियां, भाल सिंह, सतवीर सिंह ने बताया कि गांव गिगोरानी व कागदाना से चौपटा स्कूल में पढऩे वाले बच्चों से 200 रुपये व 500 रुपये का जुर्माना किया गया। जब रोडवेज कर्मचारियों से जुर्माना की राशि को लेकर पूछा गया तो कर्मचारियों ने असंतोषजनक जवाब दिया। वहीं बिना वर्दी के ही कर्मचारी चैकिंग कर रहे थे। ऐसा पूछने पर कर्मचारियों ने कहा कि आप पूछने वाले कौन हैं। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस थाना में शिकायत देने की बात कही। 

बाद में हुआ समझौता 
रोडवेज कर्मचारी व चौपटा क्षेत्र के गणमान्य लोग चौपटा में पहुंच गये। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस बाजी होती रही। इसके बाद दोनों पक्षा में समझौता हो गया। रोडवेज कर्मचारी जयदेव ने कहा कि बसों की चैकिंग की जा रही थी। जब वर्दी के बारे में पूछा गया तो कर्मचारियों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। 

WhatsApp Group Join Now