home page

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष ओंकार मल गोयल नियुक्त

 | 
Omkar Mal Goyal appointed District President of the All India Industry and Trade Security Forum

mahendra india news, new delhi
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने व्यापारी एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय ओंकार मल गोयल डबवाली-चौटाला वाले को संगठन के जिला सिरसा के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं राष्ट्रीय महामंत्री  सुरेंद्र चौधरी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि ओंकार मल गोयल डबवाली चौटाला वाले अपनी सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता, संगठन के प्रति समर्पण तथा व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच देश के छोटे, मध्यम एवं बड़े व्यापारियों तथा कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत एक सशक्त राष्ट्रीय संगठन है। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्त प्रतिनिधित्व प्रदान करना तथा व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार एवं संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना है।

WhatsApp Group Join Now

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओंकार मल गोयल डबवाली चौटाला वाले ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखते हुए व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं मजबूती तथा व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। जल्द ही जिला कार्य करणी की को विस्तार किया जाएगा संगठन के पदाधिकारियों ने ओंकार मल गोयल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।