home page

27 नवंबर को कई राज्यों में मौसम की मार, कहीं घना कोहरा तो कहीं तेज हवाओं के साथ बरसात

 | 
news

 

mahendra india news, new delhi
मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार यानि 27 नवंबर को लेकर मौसम अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कहीं कोहरे की सफेद चादर सुबह का रास्ता रोक सकती है। दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का जोर रहने वाला है, जबकि उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। 27 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बरसात की चेतावनी है। दूसरी ओर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यानी एक तरफ बारिश की मार और दूसरी तरफ कम दृश्यता से यातायात पर असर पडऩे की आशंका है।


राजधानी में शुक्रवार को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। इससे सडक़ों पर दृश्यता प्रभावित होने और सुबह के व्यस्त समय में यातायात की रफ्तार धीमी पडऩे की आशंका है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।


प्रदेशों में बरसात और तेज हवाओं का अलर्ट?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार यानि 27 नवंबर को मौसम में बड़ा बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश में तेज सतही हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

WhatsApp Group Join Now