home page

ब्रह्माकुमारीज के सुरक्षा सेवा प्रभाग का अभियान के सिरसा पंहुचने पर विभान्न स्थानों परं कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 | 
On the arrival of the campaign of the Security Service Division of Brahma Kumaris in Sirsa, programs were organized at various places

mahendra india news, new delhi
ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग के अभियान --स्व सशक्तिकरण से देश सशक्तिकरण --  के सिरसा पहुंचने पर शहर के विभिन्न स्थानों,  एयर फोर्स स्टेशन, चौ. दैविलाल विश्वविद्यालय, सरकारी स्कूल के एन सी सी विद्यार्थियों के लिए और हुड्डा सै-20 के अमर गार्डन पार्क में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

जिसका लगभग 700 से भी अधिक लोागों नें लाभ लिया। सुुरक्षा के क्षेत्र से जुड़े आलाअधिकारीयों, एयर फोर्स के मुख्य अधिकारी, सिरसा पुलिस के सुरक्षा कर्मियों तथा एन सी सी के विद्यार्थियों नें इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर अभियान यात्रियों द्वारा बाहरी सुरक्षा तथा आन्तरिक सुरक्षा के बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।


 अभियान के साथ दिल्ली तथा बैंगलूरू से पहुंचे ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने  अभियान के मुख्य थीम स्व सशक्तिकरण से देश सशक्तिकरण के अन्तर्गत आत्म सशक्तिकरण, डिजिटल वेलनेस, स्वसशक्तिरण, सम्पूर्ण सुरक्षा आदि विषयों को स्पष्ट करते हुए सुरक्षा का आध्यात्मिक और वास्तविक अर्थ बताया और इस बात का एहसास कराया कि समाज में सच्ची सुरक्षा और बदलाव सभी चाहते है लेकिन खुद प्रयास करना नहीं चाहते, परन्तु सशक्त और सुरक्षित जीवन के लिए  खुद में बदलाव लाना होगा और स्व परिवर्तन के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझना होगा तो ही सम्पूर्ण सुरक्षा हो सकेगी। 

WhatsApp Group Join Now


गौरतलब है कि ये अभियान सुरक्षा प्रभाग की रजत जयंती के उपलक्ष में पूरे भारत में  चलाया जा रहा है इसका शुभारंभ संस्था के मुख्यालय में देश के गृह मंत्री श्री अमितशाह एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में किया गया था।