गुजरात की तर्ज पर निशुराज रिसोर्ट सिरसा में होगा डांडिया नाइट्स कार्यक्रम: अविनाश फुटेला
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। एक अक्तूबर को शहर के हिसार रोड स्थित निशुराज रिसोर्ट में गुजरात की तर्ज पर डांडिया नाइट्स कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें शहरवासी प्रतिभागिता कर इस कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकते हंै।
जानकारी देते हुए अविनाश फुटेला ने बताया कि एक अक्तूबर, बुधवार की सांय 6 बजे कार्यक्रम की शुरूआत होगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसमें बॉलीवुड के गानों पर डांडिया व गरबा होगा।
फुटेला ने बताया कि इस आयोजन में शहरवासी परिवार और दोस्तों के साथ शामिल हो सकते हैं। प्रवेश के लिए पास अनिवार्य है। डांडिया नाइट का मुख्य आकर्षण लाइव बैंड होगा। कार्यक्रम में संगीत के साथ-साथ स्वाद के दीवानों के लिए विभिन्न व्यंजनों वाले फूड की स्टॉल भी होंगी। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि इस रंगारंग कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेकर कार्यक्रम को चार चांद लगाएं।
