अगस्त माह के अंतिम दिन आज 14 घंटे के भीतर 19 प्रदेशों में होगी मूसलाधार बारिश
अगस्त माह के अंतिम दिन आज 14 घंटे के भीतर 19 प्रदेशों में होगी मूसलाधार बारिश,
मौसम में अगस्त माह के अंतिम दिन आज सोमवार यानि 31 अगस्त को मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस आंधी की वजह से किसानों के फसलों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में खतरनाक लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। वहीं, पूर्वी भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं, भारी बारिश के दौरान घने जंगल वाले इलाकों में वाहन चलाने से बचने की सलाह दी गई है।
बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवा लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में बादल गरजने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।
इन प्रदेशों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 31 अगस्त को देश के 19 राज्यों में बरसात होगी। इसी के साथ ही आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चलने की चेतावनी है। कुछ इलाकों में वज्रपात कहर बरपा सकता है।
