home page

गांब दड़बा कला में जनरल स्टोर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 | 
बंद मकान में चोरी का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी काबू ।

Mahendra india news, new delhi

सिरसा। संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने गांब दड़बा कला में जनरल स्टोर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुफान पुत्र औमप्रकाश निवासी दड़बा कलां, जिला सिरसा के रूप में हुई है।

एबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि दड़बा कलां निवासी धर्मपाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 25 अगस्त की दोपहर अपनी जनरल स्टोर की दुकान बंद कर किसी काम से शहर सिरसा चला गया था। शाम को वापस दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले। दुकान के अंदर जाकर सामान की जांच की तो गल्ले में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।शिकायत के आधार पर थाना नाथूसरी चौपटा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एबीटी स्टाफ की टीम ने मामले की जांच के दौरान विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए महत्वपूर्ण सूचना जुटाई। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी तुफान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा चोरी की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए थाना नाथूसरी चौपटा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

बंद मकान में चोरी का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी काबू ।

 सिरसा क्षेत्र में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर एक इन्वेटर बैटरी और अन्य घरेलू सामान चोरी करने के मामले में सिरसा पुलिस के एबीवीटी स्टाफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की है, ताकि चोरीशुदा सामान की बरामदगी की जा सके। पुलिस के अनुसार गुरुतेग बहादुर नगर सिरसा निवासी रजनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह और उसका लड़का जेल में थे । बीती 19 अगस्त 2026 को जेल से जमानत होने पर घर आकर देखा तो घर का मेन गेट का ताला टूटा  हुआ था ।

अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर एक इन्वेटर बैटरी व अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी होना पाया गया । शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एबीवीटी स्टाफ ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान पुलिस ने जे जे कॉलोनी सिरसा निवासी प्रताप उर्फ ठाकर पुत्र बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ कर चोरीशुदा इन्वेटर व बैटरी और अन्य सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।