home page

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय कैंप का आयोजन

 | 
news
 mahendra india news, new delhi

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर का संचालन प्रवक्ता पूजा शर्मा व प्रवक्ता आंचल के मार्गदर्शन में किया गया।

विद्यालय प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एक दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया और उन्हें अलग-अलग प्रोजेक्ट वर्क सौंपे गए। इन कार्यों में विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पौधों की देखभाल, सौंदर्यकरण, कक्षा-कक्षों की साज-सज्जा और स्वस्थ वातावरण निर्माण जैसे कार्य शामिल थे।


राष्ट्रीय सेवा योजना के आज के इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रवक्ता सुभाष सोलंकी ने बताया कि विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य चरण सिंह धारीवाल ने इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक जागरूकता और आत्मानुशासन की भावना जागृत करती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के साथ-साथ विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों में विभाग अवश्य देना चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता  बलवीर सिहाग, मदनलाल, विजय कुमार, प्रवक्ता सुभाष कुमार, डॉ संदीप सिहाग, शिवदीप सहित सभी स्टाफ सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now