home page

गौ सेवा करने वाला होता है अनंत पुण्य का भागी: स्वामी ललित किशोर महाराज

 | 
One who serves cows earns infinite merit: Swami Lalit Kishore Maharaj

mahendra india news, new delhi
सिरसा केलनियां नंदीशाला में शुक्रवार की सुबह कथाव्यास स्वामी ललित किशोर महाराज (श्री वृंदावन धाम) पहुंचे। नंदीशाला के प्रधान सुशील कंदोई, कोषाध्यक्ष महेंद्र बनीवाला व कमल बंसल सहित समस्त कार्यकारिणी ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने स्वामी जी को संपूर्ण नंदीशाला का भ्रमण करवाया।

स्वामी जी ने कमेटी द्वारा गौवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने गौवंश को हरा चारा व गुड़ भी अपने हाथों से खिलाया। स्वामी जी ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार जहां गौमाता रहती है, वहां सभी देवी-देवताओं का वास होता है। गौवंश की जो भी सेवा करता है, उसका पुण्य अनंत मिलता है। गौशाला सनातन धर्म का स्तंभ हैं।

उन्होंने कहा कि लोग स्वयं भी और अपने बच्चों को भी गौसेवा के लिए गौशाला व नंदीशालाओं में लेकर आएं, ताकि उन्हें सनातन संस्कृति के बारे में ज्ञान मिल सके। उन्होंने कहा कि हम धार्मिक स्थलों पर जहां भी घूमने जाएं, लेकिन किसी भी रूप में परमात्मा से जुड़ें रहे। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, उन्हें सनातन संस्कृति के बारे में बताएं। गौशालाआें, नंदीशाला व कथाओं में लेकर जाएं। प्रधान सुशील कंदोई ने बताया कि शहर के हुडा में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित की जा रही कथा में उन्हें जाने का अवसर मिला था और उन्होंने स्वामी जी को नंदीशाला में आने का निमंत्रण दिया था।

WhatsApp Group Join Now

उनके निमंत्रण पर ही आज स्वामी जी नंदीशाला में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों व सभी गौभक्तों से आह्वान किया कि वे गौसेवा के लिए बढ़चढ़ कर आगे आएं। जब भी समय मिले, इय पुण्य कार्य के लिए जरूर नंदीशाला में आएं। नंदीशाला कमेटी की ओर से स्वामी ललित किशोर महाराज को भगवान कृष्ण का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज बंसल, राजेश मित्तल, नवदीप गर्ग, श्याम सुंदर गिरधर, सतीश शर्मा,  विजय बंसल, सुरेश गुप्ता, वेद भूषण गर्ग, राजेंद्र सचदेवा, हितेंद्र, सतीश बंसल, संजय गोयल, अश्विनी बंसल, अशोक गोयल, अतुल, विपुल मदान, शेखर, किस्मती, मनदीप सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।