युवाओं के लिए बेहद कारगर साबित हो सकती है ऑनलाइन शिक्षा: डा. अनिल धानुका
mahendra india news, new delhi
विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख शिक्षाविद् एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अनिल धानुका ने विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन बीएससी, एमएससी एवं विभिन्न डिप्लोमा कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएससी स्तर पर फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, बायोलॉजी, जूलॉजी एवं कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में अध्ययन के अवसर उपलब्ध हैं।
वहीं एमएससी स्तर पर फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित विशेषज्ञता के विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं। डॉ. धानुका ने एआई एवं वर्चुअल लैब जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विज्ञान शिक्षा को अधिक व्यावहारिक और उपयोगी बनाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा विद्यार्थियों, कार्यरत कर्मचारियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने का एक उपयोगी अवसर हो सकती है। उन्होंने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के संदेश के माध्यम से शिक्षित, सुरक्षित, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में शिक्षा, विज्ञान और तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
