home page

बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल का नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन

 | 
Operation of the Bikaner-Bandra Terminus-Bikaner Weekly Special as a regular train service

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु गाडी संख्या 04711/04712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को गाडी संख्या 14711/14712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है।  

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14711, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.08.26 से बीकानेर से प्रत्येक बुधवार को 13.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 15.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14712, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.08.26 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरूवार से 19.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.55 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग मंे श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ सीकर, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी  व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

WhatsApp Group Join Now